Saturday, April 20, 2024

2-211 पापनाशन 108 शिवलिंग मंदिर तंजावुर तमिलनाडु

यह रामलिंग (शिव मंदिर) रामेश्वरम की तरह ही बनाया गया है। यहाँ कुल 108 शिवलिंग स्थापित किये गये हैं। खर-दूषण तथा त्रिशिरा की ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए श्रीराम ने यहाँ शिव पूजा की थी

Read more

2-212 कोदण्डराम मंदिर वडुवूर तंजावुर तमिलनाडु

जब श्रीराम कावेरी की शाखा के किनारे चलते हुए यहाँ पहुँचे तो ऋषियों ने उन्हें वहीं रहने को कहा। श्रीराम ने उन्हें अपना एक विग्रह देकर ऋषियों से आगे जाने कीअनुमति प्राप्त की और लंका की ओर चले गये।

Read more

2-213 शिव मंदिर कैकरई तिरुवारुर तमिलनाडु

लोक कथा के अनुसार तिरूवारूर से 3 कि. मी. दूर श्रीराम ने दशरथ जी का श्राद्ध किया था। आज भी स्थानीय लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने यहाँ आते हंै।

Read more

2-214 राम स्वामी मंदिर कैकरई तिरुवारुर तमिलनाडु

कैकरई में श्रीराम वनवास से संबंधित यह महत्त्वपूर्ण स्थल है। लंका अभियान में श्रीराम इधर से ही गये थे।

Read more

2-215 वेदारणेश्वर मंदिर वेदारण्यम नागपट्टनम तमिलनाडु

माना जाता है कि इसी अरण्य में भगवान शिव के डमरू से वेदों का उद्घोष हुआ था। इस नाते इस भूमि का भगवान शिव से विशेष संबंध है। इसलिए लंका अभियान पर जाते समय श्रीराम ने यहां भगवान शिव की पूजा की थी।

Read more

2-216 रामपादम कोड़ी करई नागपट्टनम तमिलनाडु

एक लोक कथा के अनुसार श्रीराम ने कोड़ी करई से पुल बनाना आरम्भ किया था किन्तु किसी कारणवश फिर स्थान बदलना पड़ा। वेदारण्यम से 7 कि.मी. दूर समुद्र के किनारे जंगल में श्रीराम के चरण चिह्न बनाये गये हैं। वा.रा. 6/4/9 से आगे पूरे अध्याय मानस 5/34/2 से 5/34/छं 2 तक  रामपादम से वीर कोदण्डरामः- […]

Read more

2-217 वीर कोदण्ड राम मंदिर तिल्लईविलायम तिरुवारुर तमिलनाडु

वीर कोदण्ड श्रीराम मंदिर लोक मान्यताओं के अनुसार असंख्य सेना के नायक श्रीराम जब इस स्थल से चले जा रहे थे, तो रावण के प्रति उनके मन में गहरा आक्रोश था, और वे वीर रूप में सैनिकों को दिखाई दे रहे थे। मंदिर में स्थापित विग्रह में श्रीराम की नसें भी स्पष्ट दिखाई देती हैं।

Read more

2-218 कल्याण राम मंदिर मिमिसाइल पोदुकोटई तमिलनाडु

तमिल में कल्याण का अर्थ है विवाह। एक कथा के अनुसार मिमिसाइल में यहाँ के ऋषियों ने श्रीराम से माँग की थी कि वे विवाह का दृश्य देखना चाहते थे। इस मंदिर में श्रीसीतारामजी के विवाह के दृश्य हैं।

Read more

2-220 शिव मंदिर तीरतांड धाणम रामनाथपुरम तमिलनाडु

मुत्तुकुड़ा से 10 कि.मी. दक्षिण दिशा में तीरताण्ड धाणम में ऋषि अगस्त्य के आदेश पर श्रीराम ने शिव पूजा की थी। मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, राजा सेतुपति, ऋषि अगस्त्य तथा भगवान शिव की बहुत सुन्दर चित्रावली हैं। एक कि.मी. दूर रामरपाद मिलंे हैं।

Read more