Saturday, May 11, 2024

2-54 अगस्त्य आश्रम सलेहा पन्ना मध्य प्रदेश


पन्ना जिला में सलेहा से 9 कि.मी. दूर पटना गाँव के पास पहाड़ पर सिद्ध बाबा आश्रम, अगस्त्य आश्रम माना जाता है। पटना से 4 कि.मी. पैदल कच्चा मार्ग है तथा यहाँ पहुँचने के लिए 2 नदियाँ गलको तथा तीहरी पार करनी पड़ती हैं। नदियों पर पुल नहीं है।

वा.रा. 3/6 पूरा अध्याय, मानस 3/8/3 से 3/9 दोहा तक।

टिप्पणी: वाल्मीकि रामायण तथा श्री रामचरित मानस के अनुसार सिद्वा पहाड़ से सुतीक्षण आश्रम तक कोई संदर्भ नहीं मिलता। प्राप्त स्थल जन श्रुतियों तथा परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर ही मिलते हैं।

अगस्त्य आश्रम से श्रीराम मंदिरः-मैहरः एम. डी. आर रोड-नया गांव-पटना- कटरा-सलेहा-दुरेहा-हरदुआ-पुरैना-पन्ना-पिपरिया-आलमपुर-आल्हा तालाब-देवी जी रोड़-पतेहरा।एम. डी. आर से 66 किमी, एम.पी.एस.एच. 11 से 89 कि.मी. ,एम.डी.आर, राष्ट्रीय राजमार्ग से 99 किमी की दूरी।

नोट: यात्री को समय तथा व्यय बचाने के लिए क्रम सं. 55 रामजानकी मंदिर के दर्शन कर सीधे 66 मारकण्डेय आश्रम, दरबार आना चाहिए। रामेश्वरम से वापसी की यात्रा में 141 सीता मंदिर रालेगाॅव- 62 रामलक्ष्मण मंदिर, सालवर्डी-61 सीता नहानी-60 श्रीराम मंदिर- 59 श्रीराम मंदिर- 58 श्रीराम मंदिर- 57 रामघाट, पिपरिया तथा अंत में शिव मंदिर भरभरा आ कर यात्रा संपन्न करनी चाहिए।क्रम सं. 63 सुतीक्षण आश्रम तथा 64 सप्तश्रंृगी देवी मंदिर के दर्शन नासिक मार्ग में बताये गये हैं।

Sharing is caring!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *