Sunday, July 20, 2025

1-35 विहार कुण्ड जनकपुर नेपाल

विवाह के पश्चात् चारों दुल्हा, दुल्हिन यहां आमोद-प्रमोद के लिए आये थे। चारों ने यहां जल-क्रीड़ा की थी इसलिए आज भी इस कुण्ड का नाम विहार कुण्ड है। वा.रा. 1/70, 71, 72, 73 पूरे अध्याय, मानस 1/212/4,1/286/3 से 1/288/2, 3, 4, 1/313/3, 1/319 छंद 1/321/छन्द, 1/322/4 से 1/324/छ-4 विहार कुण्ड से पंथ पाकड़ सीता मढ़ीः- […]

Read more

1-36 पंथ पाकड़ सीतामढ़ी बिहार

जनकपुर से प्रस्थान कर श्री राम की बारात ने प्रथम रात्रि विश्राम पंथ पाकड़ में किया था। माना जाता है कि माँ सीता ने दातुन करके जो फेंक दी थी उसी से इस पाकड़ का जन्म हुआ है। यहाँ से बारात सीता मढ़ी होती हुई सीता कुण्ड पहुची थी सीता मढ़ी का विवरण इस प्रकार […]

Read more

1-37 सीता कुण्ड वेदीवन पूर्वी चंपारण बिहार

यह स्थान पूर्वी चम्पारन में मोतिहारी से लगभग 20 कि.मी. पूर्व दक्षिण कोण में है। माना जाता है कि श्रीराम की बारात ने यहाँ रात्रि विश्राम किया था। यहाँ कुण्ड में सीता माँ का कंगन खुला था। इस कुण्ड में पानी नीचे से ही आता है तथा कभी सूखता नहीं।

Read more

1-38 वेदी वन पूर्वी चंपारण बिहार

मिथिला में लोक परम्परा के अनुसार विवाह के चैथे दिन वेदी बना कर पुनः विवाह की परम्परा है। आज भी इसे चैथाड़ी कहा जाता है। चैथाड़ी के बाद ही विवाह संस्कार पूर्ण माना जाता है। यहां चैथाड़ी की वेदी बनी थी। इसलिए गांव का नाम भी वेदी वन है। निकटवर्ती गांवों के नाम भी इस […]

Read more

1-39 डेरवां गोरखपुर उत्तर प्रदेश

श्रीराम की बारात का तीसरा विश्राम स्थल श्रीराम जानकी मार्ग पर डेरवा गाँव है। चूँकि बारात ने यहाँ डेरा डाला था, इसीलिए गाँव का नाम आज भी डेरवा है।

Read more

1-40 दोहरी घाट मऊ उत्तर प्रदेश

दो हरी, का अपभ्रंश है दोहरी। श्रीराम तथा परशुराम जी दोनों ही विष्णु के अवतार हुए हैं। दोनों की यहाँ सरयूजी के किनारे भेंट हुई थी इसीलिए स्थल का नाम दोहरी घाट है। वाल्मीकि जी के अनुसार परशुराम जी से भेंट के बाद, बारात अयोध्या पहुंची थी। वा.रा. 1/74/18 से 1/76 पूरे अध्याय। दोहरी घाट […]

Read more

1-41 श्री राम जानकी मार्ग बिहार – उत्तर प्रदेश

प्राचीन परम्परा से अयोध्याजी से पूर्व दिशा में एक कच्चे मार्ग को राम जानकी मार्ग कहा जाता रहा है। अब यह पक्की सड़क बन गयी है तथा इसका नाम श्रीराम जानकी मार्ग ही है। लोकमान्यता के अनुसार बारात के साथ श्री सीताराम जी का रथ इसी मार्ग से आया था।

Read more

2-120 राकस हाडा, नारायणपुर

इस स्थान का चित्र उपलब्ध नहीं है । हमने काफी प्रयास किया किंतु दुर्गम क्षेत्र होने के कारण हम चित्र उपलब्ध नहीं करा सकते हैं राकस हाडा, नारायणपुर श्रीराम ने यहाँ राक्षसों का भयंकर विनाश किया था। एक छोटी सी पहाड़ी पर राक्षसों की अस्थियाँ, पत्थरों के रूप में अब भी मिलती हैं। उन्हें जलाने […]

Read more

2-121 रक्सा डोंगरी नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नारायणपुर में अवस्थित इस तीर्थ का वास्तविक चित्र उपलब्ध नहीं है । हमने काफी प्रयास किया किंतु अति दुर्गम क्षेत्र होने के कारण हम अब तक चित्र उपलब्ध नहीं कर पाये हैं । साथ दिया चित्र तीर्थ से कुछ दूर अवस्थित जंगल पर आधारित है । रक्शा डोंगरी अर्थात् राक्षसों […]

Read more

2-122 शिव मंदिर तोड़मा

तोड़मा के घनघोर जंगलों में भगवान राम द्वारा पूजित शिवलिंग आज भी विराजमान हैं । वनवास अवधि में दंडकारण्य भ्रमण के दौरान वे यहां आये थे ।

Read more